बंगाल में बीजेपी सरकार बनी तो पहली ही कैबिनेट बैठक में लागू करेंगे सीएए: शाह

बंगाल में बीजेपी सरकार बनी तो पहली ही कैबिनेट बैठक में लागू करेंगे सीएए: शाह

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए आअज भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए शिक्षा मुफ्त करने तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सभी महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा का अहम वादा किया गया है।

इसके अलावा घोषणा पत्र में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) लागू करने तथा मुख्यमंत्री शरणार्थी योजना के तहत प्रत्येक शरणार्थी परिवार को 5 साल तक DBT से 10,000 रुपये प्रतिवर्ष दिए जाने का वादा किया गया है।

इतना ही नहीं घोषणा पत्र में पीएम किसान निधि योजना को जारी रखने तथा कृषक सुरक्षा योजना के तहत हम हर भूमिहीन किसान को हर वर्ष 4,000 रुपये की बात कही गई है।

आज कोलकाता में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने तय किया है कि सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट को पहली ही कैबिनेट में लागू करेंगे। मुख्यमंत्री शरणार्थी योजना के तहत प्रत्येक शरणार्थी परिवार को 5 साल तक DBT से 10,000 रुपये प्रतिवर्ष दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर राज्य की सभी महिलाओं के लिए KG से PG तक की पढ़ाई निशुल्क होगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सभी महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की जाएगी।

शाह ने कहा कि बंगाल को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए हम CMO के अंतर्गत एंटी करेप्सन हेल्प लाइन की शुरुआत करेंगे, जिससे कोई भी नागरिक शिकायत सीधे मुख्यमंत्री को पहुंचा पाएगा।

इतना ही नहीं शाह ने एलान किया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो उत्तर बंगाल, जंगलमहल और सुंदरवन क्षेत्र में 3 नए AIIMS बनाएंगे तथा कृषक सुरक्षा योजना के तहत हम हर भूमिहीन किसान को हर वर्ष 4,000 रुपये की सहायता देंगे। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने हैं।

TeamDigital