कृषि कानूनों के खिलाफ किसानो का देशभर में तीन घंटे चक्का जाम
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ आज 72 वे दिन जारी किसान आंदोलन के बीच आज किसान संगठनों के आह्वान पर किसानो ने दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक राष्ट्रीय और राज्य मार्गो का चक्का जाम किया।
किसान संगठनों ने चक्का जाम से एनसीआर और उत्तराखंड को अलग रखा था। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कल दावा किया था कि हमारे पुास पुख्ता सबूत थे कि कल कुछ लोग चक्का जाम के दौरान हिंसा फैलाने की कोशिश करते। हमारे पास पक्की रिपोर्ट थी। हमने जनहित को देखते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को कल होने वाले चक्का जाम से अलग रखा है।
कुछ वामपंथी कार्यकर्ता दिल्ली के शहीदी पार्क में प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारी चक्का जाम के तहत प्रदर्शन कर रहे थे, जबकि दिल्ली में किसानों ने चक्का जाम न करने का फैसला लिया था।
वहीँ जम्मू कश्मीर, कर्नाटक,तामिलनाडु, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में किसानो ने दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक राष्ट्रीय राज मार्गो पर जाम लगाया।
कहां कहां हुआ चक्का जाम:
किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने शाहजहांपुर (राजस्थान-हरियाणा) बॉर्डर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया।
पंजाब: किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया। किसानों ने मोहाली में भी चक्का जाम किया।
जम्मू-कश्मीर: किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने जम्मू-पठानकोट हाईवे पर चक्का जाम किया।
किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने शाहजहांपुर (राजस्थान-हरियाणा) बॉर्डर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया।
कर्नाटक: किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने बनकापुर टोल पर और टोल के पास नेशनल हाइवे पर तथा मैसूर-बेंगलुरु हाइवे पर चक्का जाम किया।
इससे पहले आज भारतीय किसान यूनियन के नेता रकेश टिकैत ने गाज़ीपुर बॉर्डर पर कहा कि आज चक्का जाम हर जगह शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। अगर कोई भी अप्रिय घटना होती है तो दंड दिया जाएगा।
बेकसूर नौजवानो को जेल से बाहर निकलवायें कैप्टेन अमरिंदर सिंह: शिरोमणि अकाली दल
इस बीच शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने कहा है कि कैप्टन साहब का फर्ज बनता है कि वो दिल्ली जाकर बेकसूर नौजवानों को बाहर निकालें और उनके खिलाफ हुए केसों को बंद करें जिससे 200-300 नौजवानों की ज़िंदगी खराब ना हो। 26 जनवरी से उन नौजवानों को बंद करके रखा है, लाल किले के थाने पर एक भी एफआईआर हुई है?
चक्का जाम के मद्देनज़र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था:
किसान संगठनों द्वारा देशभर में आज चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर सुरक्षाबल तैनात किया गया है। लोनी बॉर्डर पर निगरानी रखने के लिए सुरक्षाबल ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
किसानो के चक्का जाम के मद्देनज़र दिल्ली में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। दिल्ली के ITO पर भी भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है। वहीँ दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भी बड़ी तादाद में सुरक्षाबल तैनात किया गया है।
