नागरिकता कानून को देखते हुए मलेशिया ने किया बड़ा एलान, भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री

नागरिकता कानून को देखते हुए मलेशिया ने किया बड़ा एलान, भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री

नई दिल्ली। भारत में नागरिकता कानून और एनपीआर को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मलेशिया ने एक बड़ा एलान किया है। मलेशिया ने भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री देने की घोषणा की है।

अगले वर्ष 2020 से मलेशिया घूमने के लिए भारतीय पर्यटकों को वीजा की जरूरत नहीं होगी। हालाँकि भारत के अलावा चीन के पर्यटकों को भी ये छूट हासिल होगी।

मलेशिया के इस एलान के बाद अब भारतीय 15 दिनों तक मलेशिया में बिना वीजा के रह सकते हैं। भारतीयों को सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल रजिस्ट्रेशन ऐंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

वीजा फ्री एंट्री के साथ हालाँकि यह भी शर्त है कि भारतीयों को ऑथोराइज्ड पॉइंटो से ही मलेशिया में एंट्री और एग्जिट करना होगा। इनमे एयरपोर्ट और चैकपोस्ट शामिल हैं।

अभी हाल ही में मलेशियाई प्रधानमंत्री डॉ. महातिर मोहम्मद ने भारत में नागरिकता कानून लागू होने को लेकर मलेशिया में भारतीय उच्चायुक्त को भी तलब किया था। उन्होंने नागरिकता कानून को लेकर कहा था कि यह मुस्लिमो के साथ भेदभाव है।

वहीँ इससे पहले कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मामले में भी मलेशिया ने विरोध जताया था और वहां मानवधिकारो के हनन के पाकिस्तान के दावे का समर्थन किया था।

TeamDigital