चार साल हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे मोदी, चुनाव करीब आते ही याद आया राम मंदिर: कांग्रेस

चार साल हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे मोदी, चुनाव करीब आते ही याद आया राम मंदिर: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि केंद्र में सत्ता मिलने के बाद चार साल तक नरेंद्र मोदी हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे और जब चुनाव करीब आया तो उन्हें एक बार फिर से राम मंदिर की याद आयी है।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालो के जबाव देते हुए कहा कि देश में एक बार फिर से राम मंदिर के मुद्दे के ज़रिए राजनीति करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से अध्यादेश लाने की बात कही जा रही है लेकिन ऐसा क्यों होता है कि चुनाव जब आते हैं तब भाजपा और राम मंदिर के मुद्दे को फिर से जिंदा कर देती है और चुनाव जीतने के बाद चुनाव के बाद फिर से राम को बनवास भेज दिया जाता है? अध्यादेश लाने वाली सरकार को 4 साल तक याद क्यों नहीं आयी ? उसे इसका जवाब भी उन्हें जनता को देना चाहिए।

राजस्थान में कांग्रेस की गुटबाजी और मुख्यमंत्री पद के चेहरे के सवाल पर अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस के भीतर गुटबाजी जैसा कुछ नहीं है कुछ नहीं है और चुनाव से पहले कुछ अपवाद को छोड़कर कांग्रेस कभी किसी को सीएम उम्मीदवार नहीं बनाती।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में कार्यकर्ताओं को और मीडिया को कुछ दिन और सब्र रखने की ज़रूरत है अशोक गहलोत और सचिन पायलट में से कोई एक मुख्यमंत्री बनेगा।

TeamDigital