राम मंदिर निर्माण समिति को पत्र: उस जगह में कब्रगाह था, यहाँ मंदिर बन सकता है या नहीं
नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होने से पहले अब एक और पेंच फंसता दिखाई दे रहा है। राम मंदिर निर्माण के लिए बनी समिति को 9 लोगों ने पत्र लिखकर बताया है कि 67 एकड़ ज़मीन जो सरकार ने राम मंदिर निर्माण के लिए दी है, इसमें 4-5 एकड़ ज़मीन ऐसी है जिसमे कब्रगाह बना हुआ है।
एनडीटीवी के मुताबिक अयोध्या के रहने वाले हाजी मोहम्मद तथा अन्य लोगों द्वारा लिखे गए पत्र में राम मंदिर निर्माण के लिए बनाई गई कमेटी के सदस्यों से कहा है कि समिति कि क्या कब्रगाह के ऊपर मंदिर बनाया जा सकता है ?
पत्र में कहा गया है कि भले ही कब्रगाह वाली ज़मीन आज कब्रें दिखाई नहीं दे रहीं लेकिन वह असल में कब्रगाह ही है। इस जगह का 1949 से 1992 तक दूसरी तरह से इस्तेमाल किया जा रहा था।
पत्र में कमेटी के सदस्यों से कहा गया है कि भले ही केंद्र सरकार ने इस पर विचार नहीं किया लेकिन आप लोग सनातन धर्म के जानकार हैं। ऐसे में आप लोग तय करें कि क्या कब्रगाह के ऊपर मंदिर बनाया जा सकता है अथवा नहीं।
