कांग्रेस का मिशन यूपी: 9 घंटे के रोड शो से शुरुआत करेंगे राहुल, प्रियंका और सिंधिया

कांग्रेस का मिशन यूपी: 9 घंटे के रोड शो से शुरुआत करेंगे राहुल, प्रियंका और सिंधिया

नई दिल्ली। कांग्रेस की नवन्युक्त महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार 11 फरवरी को लखनऊ पहुंचेंगी। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लखनऊ पहुँच रहे हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर पूरे कार्यक्रम के साथ आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया 11 फरवरी को लखनऊ में एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय तक करीब 9 घंटे का रोड शो करेंगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक रोड शो सपन्न होने के बाद तीनो नेता एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली वापस लौट आएंगे जबकि प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया लखनऊ में प्रवास करेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया करीब दो दिन तक लखनऊ में प्रवास के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे वहीँ प्रियंका गांधी 14 फरवरी तक लखनऊ में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगी और इसी दिन वे शाम को दिल्ली वापस लौटेंगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकरियों के अलावा पुराने और वरिष्ठ कोंग्रेसियों से भी मुलाक़ात करेंगे। पार्टी सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के लखनऊ प्रवास के दौरान ही प्रदेश को अलग अलग ज़ोन में बांटने की कांग्रेस की रणनीति पर अंतिम मुहर लगेगी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital