5 साल में एक बार भी अयोध्या नहीं गए मोदी लेकिन योगी उठा रहे प्रियंका पर सवाल

5 साल में एक बार भी अयोध्या नहीं गए मोदी लेकिन योगी उठा रहे प्रियंका पर सवाल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अयोध्या जाने के बाद राम लाला के दर्शन न करने पर सवाल उठा रहे हैं जबकि एक बड़ी हकीकत यह है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी 5 साल में एक बार भी अयोध्या नहीं गए।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत ही नहीं दुनिया के कई देशो के दौरे किये लेकिन पांच वर्षो में एक बार भी अयोध्या नहीं गए लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उल्टा कांग्रेस महासचिव से सवाल पूछ रहे हैं कि वे रामलाला के दर्शन करने क्यों नहीं गयीं ?

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक और अजीबो गरीब तर्क देते हुए कहा कि “प्रियंका गांधी ने राम जन्म भूमि को विवादित स्थल क्यों कहा, क्या जमानत पर बाहर पति से भी नहीं मिलतीं।” जबकि ऐसी कोई खबर मीडिया में नहीं आयी जिसमे दावा किया गया हो कि प्रियंका गांधी ने राम जन्म भूमि को विवादित कहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी के अयोध्या न जाने को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। अभी हाल ही में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल किया था कि भाजपा तो रामभक्त पार्टी है, पीएम नरेंद्र मोदी कभी अयोध्या क्यों नहीं गए।

गौरतलब है कि शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद प्रियंका गांधी ने एक रोड शो भी किया. लेकिन अयोध्या जाने के बावजूद प्रियंका गांधी ने रामलला के दर्शन नहीं किए थे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital