5वे चरण के लिए प्रचार थमा, स्मृति का राजनैतिक भविष्य दांव पर

5वे चरण के लिए प्रचार थमा, स्मृति का राजनैतिक भविष्य दांव पर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के चुनाव के लिए आज प्रचार का काम समाप्त हो गया। पांचवे चरण में सोमवार को सात राज्यों की 51 सीटों पर चुनाव होगा।

पांचवे चरण में जिन लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान होना है उनमे बिहार की 5, झारखंड की 4, जम्मू-कश्मीर की 2, मध्य प्रदेश की 7, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटें शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश की जिन 14 लोकसभा सीटों पर सोमवार को चुनाव होगा उनमे लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, सीतापुर, धौरहरा, मोहनलालगंज, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, केसरगंज, फैजाबाद, बहराइच और गोंडा सीट शामिल हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पांचवे चरण की 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

पांचवे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। अब तक सभी चुनाव हारने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की किस्मत अमेठी में दांव पर लगी है। माना जा रहा है कि इस बार की हार जीत स्मृति ईरानी का राजनैतिक भविष्य तय करेगी।

वहीँ उत्तर प्रदेश के लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ, रायबरेली में यूपीए चेयर पर्सन सोनिया गांधी, सुल्तानपुर में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, झारखंड के हजारीबाग में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में केंद्रीय मंत्री जयवर्धन सिंह राठोड और बीकानेर सीट पर अर्जुनराम मेघवाल मैदान में हैं।

गौरतलब है कि देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने हैं। अब तक चार चरणों के चुनाव के लिए मतदान सम्पन्न हो चूका है। छठे चरण के लिए 12 मई जबकि सातवें और अंतिम चरण के लिए 19 मई को मतदान संपन्न होगा। 23 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital