19 दिसंबर को राहुल गांधी बन जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष!

19 दिसंबर को राहुल गांधी बन जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष!

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति की आज हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गहन चर्चा हुई। जिसके बाद कांग्रेस कार्यसमिति ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव कार्यक्रम पर मुहर लगा दी है।

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर सम्पन हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पूरी चुनावी प्रतिक्रिया का पालन किया जाएगा।

1 दिसंबर को इसके लिए अधीसूचना जारी होगी, 4 दिसंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन और 16 दिसंबर को मतदान। 19 दिसंबर को वोटिंग का परिणाम जारी किया जाएगा। खास बात ये है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की मतगणना से एक दिन पहले यानि 18 दिसंबर को हिमाचल और गुजरात चुनावों के परिणाम भी सामने आएंगे।

बता दें कि पिछले कुछ महीनो से राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा ज़ोरो पर है। इसके पीछे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को कारण बताया जा रहा है।

स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कई मौको पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जल्द कांग्रेस अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी दिए जाने की बात कहती रही हैं। आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कार्यक्रम के एलान के साथ ही राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ़ हो गया है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital