आप के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, नई पार्टी बनाने के कयास
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उसके 15 पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है और कयास लगाए जा रहे हैं कि वे अपनी नई पार्टी बना रहे हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली ने मेयर के चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था। पार्टी ने कहा था कि उसके पास पर्याप्त संख्याबल नहीं है, इसलिए वह मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी।
कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के मेयर का चुनाव लड़ने के इंकार के बाद से ही पार्षदों का एक गुट पार्टी से अलग काम करने लगा था। बताया जा रहा है कि इस ग्रुप में शामिल 15 पार्षदों ने इस्तीफा दिया है और इनमे 13 पार्षद मिलकर नई पार्टी बनाने जा रहे हैं।
अभी इस टूट पर आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई आधिकारक टिप्पणी नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद आम आदमी पार्टी के अधिकतर बड़े नेता दिल्ली की जगह पंजाब में डेरा डाले हैं और वे दिल्ली के मामलो में अधिक रूचि नहीं दिखा रहे हैं।
