हिमाचल चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किये स्टार प्रचारकों के नाम

हिमाचल चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किये स्टार प्रचारकों के नाम

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावो के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस बार कांग्रेस ने प्रचार अभियान में अपने नेताओं को श्रंखलावद्ध तरीके से उतारने की योजना बनाई है।

कांग्रेस की सूची में पार्टी की सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी से लेकर हाल ही में गुरुदासपुर लोकसभा उपचुनाव जीतने वाले सुनील जाखड़ तक को जगह दी गयी है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के अलावा कई पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित कुल 40 लोगों के नाम हैं।

कांग्रेस सूत्रों की माने तो जिस विधानसभा में जैसी आवश्यकता होगी उसी हिसाब से वहां स्टार प्रचारकों को भेजा जाएगा। हिमाचल में सिख समुदाय के मतदाताओं की अच्छी तादाद है तथा यह पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और जम्मू कश्मीर से सटा हुआ है इसलिए बड़ी ज़िम्मेदारी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह,उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आज़ाद और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दी गयी है।

वहीँ सुशील कुमार शिंदे, अंबिका सोनी, आनंद शर्मा, शीला दीक्षित, कुमारी शैलजा, भंवर जितेंद्र सिंह, ज्योतिरादित्य सिंह सिंधिया, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सूरजेवाला, राज बब्बर, रंजीत रंजन, प्रमोद तिवारी, प्रताप सिंह बाजवा, सुनील जाखड़ को भी अलग अलग विधानसभाओं में भेज कर प्रचार कराया जायेगा ।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में मनीष तिवारी, नवजोत सिंह सिद्धू, अमरिंदर सिंह राजा बरार, विजय इंद्र सिंगला, गौरव गगोई, सुष्मिता देव, गुलाम अहमद मीर, अशोक तंवर, जीएस बाली, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप शर्मा, प्रीतम सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, मनप्रीत सिंह बादल, मदन लाल शर्मा, जय वीर शेरगिल और कैलाशो सैणी के नामो को भी शामिल किया गया हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital