हार्दिक पटेल की मांगो को घोषणा पत्र में जगह देगी कांग्रेस

हार्दिक पटेल की मांगो को घोषणा पत्र में जगह देगी कांग्रेस

नई दिल्ली। गुजरात के कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत ने साफ़ किया है कि गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में पाटीदार आंदोलन से जुडी मांगो को भी शामिल करेगी।

एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए अशोक गहलोत ने स्वीकार किया कि उनकी हार्दिक पटेल से मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि हार्दिक पटेल से मुलाकात के दौरान कई अन्य पाटीदार नेता भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि जिस होटल में हार्दिक पटेल से मुलाकात हुई थी वहां गुजरात का ख़ुफ़िया तंत्र लगा हुआ है। उन्होंने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि इंटेलिजेंस के लोगों ने होटल की सीसी टीवी फुटेज लेकर मीडिया में लीक की। गहलोत ने कहा कि ये लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है और राज्य के मुख्यमंत्री को इस पर जबाव देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गुजरात में बीजेपी अपनी ख़राब हालत देख कर बौखला गयी है इसलिए चुनाव से ठीक पहले तरह तरह की घोषणाएं की जा रही हैं। उन्होंने कांग्रेस की जीत के प्रति अपना विश्वास जताते हुए कहा कि राज्य की जनता अब परिवर्तन चाहती है।

TeamDigital