हरियाणा सरकार का फैसला : गुड़गांव का नया नाम होगा ‘गुरुग्राम’

हरियाणा सरकार का फैसला : गुड़गांव का नया नाम होगा ‘गुरुग्राम’

हरियाणा सरकार के एक फैसले के अनुसार अब गुड़गांव का नाम गुरुग्राम होगा । गुड़गांव का नाम परिवर्तन करने के पीछे कौन से कारण हैं, इस बारे में प्रदेश सरकार की तरफ से अभी विस्तृत जानकारी का इंतज़ार है ।

gurgaon
चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने गुड़गांव का नाम बदलने का फैसला किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि गुड़गांव का नाम बदलकर गुरु ग्राम रखा जाएगा। प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भाजपा के इस कदम का स्वागत किया है।

इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने मेवात का नाम बदलने का भी फैसला किया है। जिसके मुताबिक मेवात को ‘नूह’ के नाम से जाना जाएगा। प्राचीन पौराणिक कथाओं में गुड़गांव को गुरुग्राम के नाम से ही जाना जाता था। द्रोणाचार्य इसी गांव में रहते थे। उन्होंने यहीं कौरवों-पांडवों को शिक्षा दी थी। प्राचीन काल में यह शिक्षा का केंद्र रहा है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital