स्मृति ईरानी नीति आयोग से भी बाहर
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार छिनने के बाद अब केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को नीति आयोग के संदस्य पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावडेकर को नीति आयोग का विशेष आमंत्रित दस्य बनाया गया है।
स्मृति ईरानी हब एचआरडी मिनिस्टर बनी थीं तब उन्हें नीति आयोग का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया था लेकिन एचआरडी मंत्रालय छिनने के बावजूद भी वे नीति आयोग की सदस्य रहीं और सूचना प्रसारण मंत्री रहते हुए भी उनका पद बरकरार रखा गया।
बता दें कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी स्वयं नीति आयोग के सदस्य हैं। 2014 में देश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग का गठन किया गया था।
17 जून को नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की बैठक होने वाली है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। बैठक से ठीक पहले नीति आयोग में बदलाव कर स्मृति ईरानी की जगह एचआरडी मंत्री प्रकाश जावडेकर तथा केन्द्रीय प्लानिंग राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह को स्थान दिया गया है।
इससे पहले स्मृति इरानी से सूचना प्रसारण मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार वापस ले लिया गया और उनकी जगह राज्यवर्धन सिंह राठौर को सूचना और प्रसारण मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दे दिया गया था।
स्मृति ईरानी इस समय गुजरात से राज्य सभा सांसद हैं। अभी हाल ही में गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के नेता ने स्मृति ईरानी पर सांसद निधि के दुरूपयोग का आरोप भी लगाया था।
