सोनिया गांधी ने कहा ‘2019 चुनाव के लिए बनाएंगे महागठबंधन’

सोनिया गांधी ने कहा ‘2019 चुनाव के लिए बनाएंगे महागठबंधन’

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन बनाने के अपने इरादे को एक बार फिर दोहराया है।

गुरुवार को सोनिया गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए समान सोच वाले दलों के साथ मिलकर काम करेगी।

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि उन्होंने कहा कि आम चुनाव लगभग एक साल बाद होने हैं लेकिन हमें तैयार रहना होगा। वे (भाजपा) 2004 की तरह इससे पहले भी चुनाव करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष के तौर पर मैं कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य साथियों के साथ काम कर समान सोच वाली अन्य पार्टियों के नेताओं से मंत्रणा करेंगी।

उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार सुनिश्चित करने के लिए और भारत को लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, सहिष्णु और आर्थिक प्रगति के मार्ग पर लाने के लिए वे विपक्ष को एकजुट करने का काम करेंगी।

सोनिया ने कहा, “हमने गुजरात में मुश्किल परिस्थितियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। राजस्थान में हालिया उप चुनावों बड़ी जीत हासिल की। इससे पता चलता है कि बदलाव की हवा आ रही है।”

उन्होंने कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस की सत्ता के बरकरार रहने के प्रति विश्वास जताया। उन्होंने कहा, “बहुत जल्द कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम भी कांग्रेस की वापसी को रेखांकित करेंगे।”

सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार के खिलाफ सकारात्मक और प्रमाणिक तथ्यों की सूची बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा, “हम पहले भी वापसी कर चुके हैं और अब हमें वही दोहराना है।

सोनिया ने उम्मीद जताई कि पार्टी के कार्यकर्ता और नेता राहुल गांधी के साथ भी उसी समर्पण भाव से काम करेंगे जैसे उनके 19 वर्ष लम्बे कार्यकाल के दौरान करते थे। सोनिया गांधी ने कहा, “मुझे विश्वास है कि पार्टी को सत्ता में वापस लाने के लिए उनके नेतृत्व में हम सब मिलकर काम करेंगे।”

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital