सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत अचानक ख़राब होने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी उस वक्त वो शिमला मे थीं।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार तबीयत खराब होने के बाद आनन-फानन में उन्हें दिल्ली लाया गया और सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी का घर देखने शिमला गई थीं। वहीँ उनकी तबियत ख़राब हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनिया गांधी को शाम करीब पांज बजे अस्पताल लाया गया। उन्हें पेट से संबंधी दिक्कत थी, फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा गया है। अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि सोनिया गांधी के साथ अस्पताल में उनकी देखरेख के लिए कौन मौजूद है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital