सोनिया गाँधी से मिले नीतीश कुमार, महागठबंधन के कयास
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी से आज मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि 2019 में होने वाले आम चुनाव से पहले महागठबंधन बनाने के प्रयास तेज हो गए हैं।
हालाँकि आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गयी जिससे पता चल सके कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच बातचीत किन विषयो पर हुई लेकिन समझा जाता है कि दोनो नेताओं के बीच बातचीत में वर्तमान राजनैतिक हालातो के आवला 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन बनाये जाने का विषय भी चर्चा का हिस्सा रहा होगा।
गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव महागठबंधन बनाकर लड़ा गया था। इस महागठबंधन में जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस शामिल थे। महागठबंधन के चलते बिहार में वोटो का विभाजन रुकने के चलते बीजेपी को पराजय का सामना करना पड़ा था।