सोनभद्र जा रहीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठीं प्रियंका

सोनभद्र जा रहीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठीं प्रियंका

लखनऊ। नरसंहार के पीड़ित परिजनों से मिलने सोनभद्र जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने पहले ही रोक लिया और उन्हें हिरासत में लेकर चुनार गेस्ट हॉउस ले जाया गया।

इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि कहां ले जाया जा रहा है, लेकिन वे जहां ले जाएंगे हम जाने को तैयार हैं लेकिन झुकेंगे नहीं’। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित परिजनों से मिले बिना वापस नहीं जाएँगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे सोनभद्र जाना है। जहां ये ले जाएंगे, वहां जाऊंगी। प्रियंका गांधी के साथ उनके समर्थक भी सड़क पर बैठे थे। उनके समर्थकों ने यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस द्वारा वहां जाने से रोकने के बाद प्रियंका धरने पर बैठ गई हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्हें हिरासत में लिए गया है वहीँ वहीं, दूसरी ओर डीजीपी ओपी सिंह ने प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने की बात से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि प्रियंका को सिर्फ सोनभद्र जाने से रोका जा रहा है।

सोनभद्र हिंसा के पीड़ितों से मिलने जाने के दौरान प्रियंका गांधी को रोके जाने को गैरकानूनी बताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे उत्तर प्रदेश सरकार की मनमानी बताया है।

गौरतलब है कि 17 जुलाई को जमीन विवाद में हुए नरसंहार में 3 महिलाओं सहित 9 गोंड आदिवासियों की सरेआम हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी उभ्भा के ग्राम प्रधान और उसके भतीजों सहित 26 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इससे पहले एडीजी जोन और मंडलायुक्त ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital