सात राज्यों के बदले गए राज्यपाल, लालजी टंडन होंगे बिहार के राज्यपाल
नई दिल्ली। देश के सात राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने बुधवार को सात राज्यों में नए राज्यपालो की न्युक्ति किए जाने का एलान किया ।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल नयुक्त किया है, वहीं बिहार के मौजूदा गवर्नर सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का नया राज्यपाल बनाया गया है।
सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा और सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल न्युक्त किया गया है। इसके अलावा गंगा प्रसाद सिक्किम के, बेबी रानी मौर्या उत्तराखंड की, कप्तान सिंह सोलंकी त्रिपुरा के राज्यपाल और तथागत राय को मेघालय का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अभी तक एनएन वोहरा राज्यपाल थे। वहां मौजूदा समय में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। उन्होंने स्वयं अपने टर्म रिन्युअल से इंकार किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनएन वोहरा अपना कार्यकाल आगे बढ़ाये जाने के इच्छुक नहीं थे।
