सहारनपुर में अंबेडकर की प्रतिमा क्षत्रिग्रस्त, सड़को पर उतरा दलित समुदाय

सहारनपुर में अंबेडकर की प्रतिमा क्षत्रिग्रस्त, सड़को पर उतरा दलित समुदाय

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में दलित समुदाय के लोग सड़क पर उतरे और विरोध जताया। मामला गंभीर होता देख भारी पुलिसबल मौके पर पहुँच गया है और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है।

यह घटना सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र की है। जहाँ समाजविरोधी तत्वों ने घुना बस स्टेंड पर लगी डा अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। डा अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गयी।

थोड़ी ही देर में अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े सैकड़ो लोग सड़क पर उतर आये और इस घटने के खिलाफ आक्रोश जताया। इतना ही नहीं गुस्साए लोगों ने बेहट-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस प्रदर्शकारियों को समझाने की कोशिश में जुटी है।

पुलिस ने प्रदर्शकारियों को तुरंत नई मूर्ति लगवाने और दोषियों को जेल भेजे जाने का भरोसा दिलाया है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी सड़को पर मौजूद हैं। इस बीच जाम में फंसे श्रद्धालुओं और प्रदर्शकारियों में भी तीखी नौकझौंक हुई।

इलाके में बढ़ते तनाव को देकते हुए आसपास के इलाको में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी भी स्थति पर नज़र बनाये हुए हैं। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शकारी सड़को पर मौजूद थे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital