सहारनपुर काण्ड : दलितों ने बोला जंतर मंतर पर धावा, लगे मोदी योगी मुर्दाबाद के नारे

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद प्रशासन और बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा पताड़ित किये जाने के खिलाफ आज दिल्ली के जंतर मंतर पर दलित समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया।

इसमें हज़ारो दलितों ने शामिल होकर अपना विरोध जताया।जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे दलितों की मांग है कि जिन दलितों पर गलत ढ़ंग से केस दर्ज किए गए हैं वे वापस लिए जाएं और हिंसा की निष्पक्ष जांच की जाए।

भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने अपने दलित कार्यकर्ताओं से इंसाफ की लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया है।

दिल्ली की आज के विरोध प्रदर्शन में न सिर्फ सहारनपुर बल्कि उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों और हरियाणा से भी दलित जुटे। दलित नेताओं ने राज्य की बीजेपी सरकार पर भेदभावपूर्ण तरीके से काम करने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि सहारनपुर में हुई हिंसा के बीजेपी कार्यकर्त्ता और प्रशासन के लोग उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital