समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, मुलायम- शिवपाल ने नाम गायब

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, मुलायम- शिवपाल ने नाम गायब

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनके भाई शिवपाल सिंह को इसमें जगह नहीं दी गयी है।

वहीँ रामगोपाल यादव का प्रमोशन हो गया है, उन्हें पार्टी ने प्रमोट कर प्रधान महासचिव बना दिया हैं। पश्चिम बंगाल के रहने वाले किरणमय नंदा को फिर उपाध्यक्ष बनाया गया है। आज़म खान और नरेश अग्रवाल समेत दस नेता महासचिव बन गए हैं।

बीएसपी छोड़ कर आये इंद्रजीत सरोज को भी महासचिव बनाया गया है। यूपी के बड़े बिल्डर और राज्य सभा सांसद संजय सेठ को फिर से कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जया बच्चन का भी नाम शामिल है, उन्हें भी कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

कार्यकारिणी में 55 सदस्य हैं, इनमे छह विशेष तौर पर आमंत्रित सदस्य हैं। अखिलेश के चचेरे भाई और सांसद धर्मेंद्र यादव को लिस्ट में जगह तो नहीं मिली लेकिन रामगोपाल यादव ने अपने सांसद बेटे अक्षय यादव को कार्यकारिणी का सदस्य बना दिया है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital