सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का महिलाओं द्वारा विरोध, लाठीचार्ज

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का महिलाओं द्वारा विरोध, लाठीचार्ज

नई दिल्ली। सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का महिलाएं ही विरोध कर रही हैं। महिलाओं का एक गुट जहाँ कोर्ट के निर्देशों का हवाला देकर मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा है तो वहीँ दूसरा गुट सबरीमाला मंदिर के कायदो और परम्पराओं का हवाला देकर महिलाओं के मंदिर में प्रवेश का विरोध कर रहा है।

सबरीमाला मंदिर में आज महिलाओं के प्रवेश के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े प्रवन्ध किये गए हैं। सबरीमाला मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है।

मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि आज 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी पम्बा में हुई है। हालांकि इनमें से दो लोगों को बेल भी मिल गई है।

वहीँ महिलाओं के मंदिर में प्रवेश का विरोध कर रहीं महिलाओं के एक गुट की भीड़ को देखकर भगवान अय्यप्पा के दर्शन करने आ रही एक महिला माधवी भारी विरोध के बाद अपने परिवार सहित बीच रास्ते से ही वापस लौट गई।

इससे पहले बुधवार तड़के जब प्रदर्शनकारियों ने मंदिर तक जाने के मुख्य रास्ते पर बसों को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस को उनके खिलाफ बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही वहां बेहद कम संख्या में मौजूद प्रदर्शनकारी भाग निकले।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital