संबित पात्रा ने प्रचार में किया भगवान जगन्नाथ के नाम का इस्तेमाल, एफआईआर दर्ज

संबित पात्रा ने प्रचार में किया भगवान जगन्नाथ के नाम का इस्तेमाल, एफआईआर दर्ज

भुवनेश्वर। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामला दर्ज किया गया है। यह मामला संबित पात्रा द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान अपने वाहन पर भगवान जगन्नाथ के नाम का इस्तेमाल करने के लिए किया गया है।

गौरतलब है कि संबित पात्रा ओडिशा के पुरी से बीजेपी उम्मीदवार हैं। उन्होंने अपने पोस्टरों में लिखवाया था कि “भगवान जगन्नाथ ने मुझे बुलाया है”। 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में अपने कैम्पेन में “मुझे मां गंगा ने बुलाया” स्लोगन का इस्तेमाल किया गया था। इसी तर्ज पर संबित पात्रा ने ओडिशा में अपने पोस्टरों पर “भगवान जगन्नाथ ने मुझे बुलाया है” लिखवाया था।

इससे पहले एक रैली के दौरान कथित तौर पर भगवान जगन्नाथ का अपमान करने के लिए पात्रा के खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज की गई थी। पुरी के कलेक्टर ज्योतिप्रकाश दास ने बताया कि चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड ने पात्रा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए एफआईआर दर्ज कराई है।

इतना ही नहीं संबित पात्रा के पोस्टर, होर्डिंग और बैनरो में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के बारे में अवगत कराने के बावजूद प्रकाशकों का नाम नहीं लिखा गया था। चुनाव आयोग ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

TeamDigital