संजय निरुपम ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री पर लगाया 24 करोड़ के घोटाले का आरोप

संजय निरुपम ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री पर लगाया 24 करोड़ के घोटाले का आरोप

मुंबई। कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने महाराष्ट्र के निगम मंत्री सुभाष देशमुख पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक दूध संयंत्र के लिए धोखाधड़ी से सरकारी धन निकाल लिया और राज्य के राजकोष को 24 करोड़ रूपये का चूना लगाया।

सोमवार को निरूपम ने सोलापुर में संगठनों से जुडे़ दस्तावेज दिखाये जिसे उन्होंने मंत्री के स्वामित्व में बताया। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष ने बताया, ‘‘सुभाष देशमुख ने राष्ट्रीय कृषि विभाग कार्यक्रम (एनएएफडी) के तहत कृषि मंत्रालय से 24.81 करोड़ रूपये की मंजूरी ली।”

उन्होंने आरोप लगाया कि यह राशि मंत्री को सोलापुर में दूध ठंडा करने और दूध का पाउडर बनाने का संयंत्र बनाने के नाम पर मंजूर किया गया। इस मामले में अभी तक न तो महाराष्ट्र सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने आयी है और न ही राज्य सरकार में मंत्री सुभाष देशमुख ने ही कोई प्रतिक्रिया दी है।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुभाष देशमुख पर भ्रष्टाचार के ताजा आरोपों के बाद अब यह मामला और गरमाने की उम्मीद की जा रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के साथ शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी इस मुद्दे को जोर शोर से उठा सकते हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital