संजय निरुपम की मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से छुट्टी, मिलिंद देवड़ा बनाये गए अध्यक्ष

संजय निरुपम की मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से छुट्टी, मिलिंद देवड़ा बनाये गए अध्यक्ष

मुंबई। कांग्रेस ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से संजय निरूपम को हटाकर उनकी जगह मिलिंद देवड़ा को अध्यक्ष बनाया है। संजय निरुपम को कांग्रेस ने मुंबई की नार्थ वेस्ट लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

माना जा रहा है कि संजय निरुपम के लोकसभा चुनाव लड़ने के कारण उनकी जगह मिलिंद देवड़ा को अध्यक्ष पद सौंपा गया है। हालाँकि मिलिंद देवड़ा स्वयं भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

2014 में मुंबई उत्तर से संजय निरुपम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। तब इस सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी 4 लाख 46 हजार वोट से हारे थे। इस सीट से हारने के बाद ही संजय निरुपम दूसरी लोकसभा सीट की तलाश कर रहे थे। काफी समय से उनकी निगाह मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर थी।

2004 में संजय निरुपम इस सीट से बतौर शिवसेना कैंडिडेट चुनाव लड़ चुके हैं। संजय निरुपम का मानना है कि मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर उनका वोट बैंक बड़ा है। मुंबई उत्तर सीट बीजेपी का गढ़ रहा है।

वहीँ यह भी कहा जा रहा है कि मुंबई कांग्रेस में पिछले कुछ समय से बढ़ती गुटबंदी के मद्देनज़र कांग्रेस आलाकमान ने नेतृत्व परिवर्तन का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई कांग्रेस दो गुटों में बंट चुकी थी और संगठन के अंदर ही संजय निरुपम का विरोध हो रहा था।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital