शॉटगन ने फिर दिखाया आइना : पाकिस्तान वाली कहानी के बजाए विकास पर दें जोर
नई दिल्ली। बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर पीएम मोदी और बीजेपी पर बड़ा निशाना साधा है। सिन्हा ने इस बार गुजरात चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तान को घसीटे जाने पर कहा कि पाकिस्तान वाली कहानी के बजाए विकास पर जोर दें।
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा “माननीय सर, किसी भी तरह चुनाव जीतो, क्या यह जरूरी है कि रोजाना राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ नए, अनसुलझे और अविश्वसनीय कहानियों का समर्थन किया जाए? अब उन्हें पाकिस्तान उच्चायुक्त और जनरल से जोड़ रहे हैं? अविश्वसनीय।”
अपने अगले ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा कि “बजाए नए ट्विस्ट एंड टर्न और कहानियों के सीधा अपने वादों पर जाएं जो हमने किए थे, जैसे कि हाउसिंग डिवेलपमेंट, युवाओं को रोजगार देना, स्वास्थय और विकास मॉडल। माहौल को साम्प्रदायिक बनाना बंद करें और वापस स्वस्थ राजनीति और स्वस्थ चुनावों में वापस जाएं। जय हिंद।”
बता दें कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालनपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि पाकिस्तान गुजरात चुनाव में दखलअंदाजी कर रहा है।
गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा अपने बेवाक् अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कई मौको पर उन्होंने पार्टी लाइन से अलग हटकर राय रखी है। इसीलिए वे पार्टी नेतृत्व के रडार पर आ गए हैं।
