शिवपाल ने किया मोर्चे के 14 मंडल प्रभारियों के नाम का एलान

शिवपाल ने किया मोर्चे के 14 मंडल प्रभारियों के नाम का एलान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के बागी नेता शिवपाल सिंह यादव ने अपनी नई पार्टी समाजवादी सेकुलर मोर्चा के 14 मंडल प्रभारियों के नामो का एलान कर दिया है। इस अवसर पर शिवपाल ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह आशीर्वाद अपने साथ होने का दावा भी किया।

नए प्रभरियों में देवेंद्र गुप्ता को आगरा मंडल, प्रकाश राय उर्फ़ लल्लन राय को इलाहाबाद मंडल, रघुराज सिंह शाक्य को कानपुर मंडल, डा एमपी यादव को गोरखपुर मंडल, प्रेमप्रकाश वर्मा को फैज़ाबाद मंडल, डा रक्षपाल सिंह को अलीगढ मंडल, विष्णुपाल सिंह को झांसी मंडल, देवेंद्र सिंह को वाराणसी मंडल, रामसिंघ यादव को लखनऊ मंडल, बाबूराम निषाद को बस्ती मंडल,, फरान मिया को बरेली मंडल, जयसिंह को मिर्ज़ापुर मंडल और मरगुब त्यागी को मेरठ मंडल का प्रभारी न्युक्त किया गया है।

इससे पहले कल सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल को झटका देते हुए कहा था कि वे समाजवादी पार्टी के साथ हैं। शिवपाल यादव के सेकुलर मोर्चा की टिकट पर चुनाव लड़ने के कयासों के बीच मुलायम सिंह ने यह साफ कर दिया कि वह समाजवादी पार्टी और अपने बेटे अखिलेश के ही साथ हैं।

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रीबू श्रीवास्तव ने सपा छोड़ने की घोषणा की है। वहीँ अब माना जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेकुलर मोर्चे का विस्तार कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को साफ़ संकेत दे दिए हैं कि आने वाले दिनों में सपा के कुछ और नेता शिवपाल के मोर्चे में शामिल हो सकते हैं।

शिवपाल सिंह यादव ने आज चुनाव आयुक्त से भी मुलाकात की। बताया जाता है कि शिवपाल ने अपनी नई पार्टी के सिंबल और रजिस्ट्रेशन की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चुनाव आयुक्त से मुलाकात की है।

TeamDigital