शशि थरूर बोले ‘कांग्रेस कार्यसमिति पहले पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष चुने’

शशि थरूर बोले ‘कांग्रेस कार्यसमिति पहले पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष चुने’

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) को अंतरिम अध्यक्ष की न्युक्ति तुरंत करनी चाहिए।

थरूर ने कहा कि अंतरिम अध्यक्ष की न्युक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी अध्यक्ष का चुनाव होना चाहिए। इससे पार्टी मजबूत होगी और उसकी साख सुधरेगी।

गौरतलब है कि शशि थरूर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी के अंदर नेतृत्व की क्षमताएं हैं और वे पार्टी नेतृत्व दे सकती हैं।

गौरतलब है कि 10 अगस्त को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रभारी (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने आज सुबह इस बात की जानकारी दी है।

मिलिंद देवड़ा ने सुझाया सिंधिया और पायलट का नाम:

वहीँ दूसरी तरफ मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए ज्योतिरादत्य सिंधिया और सचिन पायलट के नाम सुझाये हैं। देवड़ा ने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की इस बात से सहमत हैं कि कांग्रेस पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा और योग्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नया अध्यक्ष चुनावी, प्रशासनिक और सांगठनिक अनुभव रखता हो।

उन्होंने कहा, ‘मेरे विचार से सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया में ये सभी योग्यताएं हैं और वह संगठन को ताकत देने के साथ विपक्ष में जोश भर सकते हैं।’ खुद को इस पद की दौड़ से अलग करते हुए देवड़ा ने कहा कि मैं अपनी क्षमताएं जानता हूं और पार्टी के हित में किसी के भी साथ काम करने के लिए तैयार हूं।

देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुनने में हो रही दे रही से पार्टी को नुकसान पहुंच रहा है। दोनों के नामों की वकालत करते हुए देवड़ा ने कहा कि पायलट का सिंधिया को कम से कम अंतरिम अध्यक्ष बनाना चाहिए। गांधी परिवार को सार्वजनिक रूप से उनका समर्थन करना चाहिए।

इस सवाल पर कि अगर पार्टी पायलट या सिंधिया से इतर किसी अन्य को अध्यक्ष बनाती है, देवड़ा ने कहा कि अगर पार्टी सामूहिक रूप से किसी का चयन करती है तो मैं उसकी समझ का सम्मान करूंगा। लेकिन, अगर पार्टी या जनता मेरे आकलन से सहमत है तो मुझे आश्चर्य होगा।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital