शरद यादव ने जारी किया अपना कार्यक्रम, बिहार के कई जिलों में करेंगे जन संवाद

शरद यादव ने जारी किया अपना कार्यक्रम, बिहार के कई जिलों में करेंगे जन संवाद

नई दिल्ली। बिहार में नीतीश कुमार द्वारा बीजेपी से हाथ मिलाकर सरकार बनाये जाने से नाराज़ जनता दल यूनाइटेड नेता और सांसद शरद यादव ने अपने प्रस्तावित बिहार दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद शरद यादव का यह पहला बिहार दौरा है।

शरद यादव 10 अगस्त से बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वे बिहार की जनता के साथ सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 10 अगस्त को शरद यादव पटना से सोनपुर जाएंगे। सोनपुर के बाद वे हाजीपुर, सराय, भगवानपुर, गोरौल, कुढ़ानी, तुर्की, रामदयालु नगर, गोबरसाही और फिर भगवानपुर चौक जाएंगे। यहां जनता से संवाद कर शरद यादव मुजफ्फरपुर जाएंगे और यहीं पर रात को ठहरेंगे। इ

सके बाद 11 अगस्त उनका मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम होगा। यहां कार्यक्रम खत्म करने के बाद शरद यादव चांदनी चौक, जीरो माइल, गरहा, बोचाहा, मझौली, सर्फुद्दीनपुर, जारंग, गायघाय, बेनीबाद और दरभंगा में आम जनता के साथ रुबरु होंगे और उनसे उनकी तकलीफों के बारे में जानेंगे।

बिहार की जनता से सीधे संवाद कार्यक्रम के आखिरी दिन 12 अगस्त को शरद यादव मधुबनी, सुपौल, सहरसा और मधेपुरा में आम जनता के बीच पहुंचेंगे और रात को मधेपुरी में ही विश्राम करेंगे।

सूत्रों के अनुसार जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से शरद यादव जनता को यह सन्देश देंगे कि किस तरह बिहार में मिले जनादेश के साथ नीतीश कुमार ने छल किया है। इतना ही नहीं शरद यादव बिहार में सभाओं के माध्यम से अपना जनाधार भी दिखाएंगे।

 

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital