व्यापम घोटाले में आरोपी मध्य प्रदेश के गवर्नर के बेटे की संदिग्ध मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव के बेटे शैलेश की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी है। शैलेश मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले में आरोपी था। एमपी की स्पेशल टास्क फोर्स काफी वक्त से शैलेश को ढूंढ रही थी।
शैलेश की लाश लखनऊ के एक बंगले में मिली। वह बंगाल राम नरेश यादव को मिला था। बताया जाता है कि शैलेश ने आत्म हत्या की है लेकिन परिजन इससे इंकार कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि शैलेश काफी वक्त से बीमार था।
पुलिस के अनुसार परिवार ने बुधवार की रात को दो बजे पुलिस को फोन किया था। शैलेश की पत्नी, उसका बेटा और कुछ लोग घर पर मौजूद थे। परिवार का कहना है कि दिमाग की नस फटने की वजह से शैलेश की मौत हुई।
बता दें कि राम नरेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। मध्य प्रदेश में हुए व्यापम घोटाले में उनके बेटे शैलेश यादव का नाम भी सामने आया था और वह फरार था। मध्य प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स काफी वक्त से शैलेश को ढूंढ रही थी।