विजय जुलुस में पाक समर्थक नारे का आरोप: नवाबगंज नगर पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर गिरफ्तार

विजय जुलुस में पाक समर्थक नारे का आरोप: नवाबगंज नगर पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर गिरफ्तार

बरेली। नवाबगंज नगर पालिका की अध्यक्ष शहला ताहिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शहला को नगर पालिका अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद बरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया। शहला पर आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद उनके जुलुस में पाकिस्तान ज़िन्दाबाद के नारे लगाए गए थे।

शहला ताहिर इस मामले में पहले ही साफ़ इंकार कर चुकी हैं। उनका कहना है कि उनके जुलूस में किसी तरह के पाक समर्थक नारे नहीं लगे। पुलिस योगी सरकार और बीजेपी के दबाव में झूठे इलज़ाम लगाकर उन्हें फंसाना चाहती है।

वहीँ पलिस का कहना है कि नवाबगंज नगर पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर के विजय जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे। इस मामले में पुलिस ने शहला और उनकी पति समेत 500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उनकी गिरफ्तारी को लेकर गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में दिसंबर में हुए स्थानीय निकाय चुनावो में शहला ताहिर बहुजन समाज पार्टी के टिकिट पर बरेली जनपद की नवाबगंज नगर पालिका से चुनाव जीती थीं। 16 दिसम्बर को शहला ताहिर नवाबगंज पहुंचीं और विजयी जुलूस निकाला गया था। आरोप है कि जुलुस के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए थे।

TeamDigital