वामपंथी विचारको की गिरफ्तारी पर बोले यशवंत सिन्हा: देश में आपातकाल जैसे हालात

वामपंथी विचारको की गिरफ्तारी पर बोले यशवंत सिन्हा: देश में आपातकाल जैसे हालात

बेंगलुरु। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने वामपंथी विचारको की गिफ्तारी को आपातकाल की एक झलक करार दिया है। यशवंत सिन्हा ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में मौजूदा सरकार के तहत आपातकाल जैसे हालात हैं।

उन्होंने कहा कि और माओवादी संबंधों के संदेह में पांच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी दिखाती है कि विरोध की कोई भी आवाज सुरक्षित नहीं है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि मंगलवार को जो हुआ, वह बोलने और प्रेस की आजादी पर हमले का अहम उदाहरण है।

सिन्हा ने कहा कि कि आलोचना और विरोध के सुर को दबाने के लिए एक ‘साजिश’ की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारियां दिखाती हैं कि विरोध की आवाज उठाने वाले लोग सुरक्षित नहीं हैं और विरोधी आवाज को दबाने के कई तरीके हैं।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि पांच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी स्पष्ट रूप से यह दिखाती है कि देश में मौजूदा केंद्र सरकार के तहत भारत में आपातकाल जैसे हालात हैं।

सिन्हा ने कहा कि पूर्व में अदालतों द्वारा कई ‘दुर्भाग्यपूर्ण फैसले’ पारित हुए हैं, उनमें से सबसे नया है मीडिया को विरोध की खबरों के प्रकाशन से रोकना। उन्होंने कहा कि कई तरीके हैं, जिससे किसी को चुप कराया जा सकता है।

यशवंत ने यह आरोप भी लगाया कि मैं मानहानि के मामलों के बारे में जिक्र किया. यह मेरे खिलाफ भी दायर किया जा सकता है। सरकार के द्वारा नहीं, बल्कि किसी निजी पक्ष द्वारा जो इस मामले में शामिल हो और फिर मैं अपने बचाव के लिए अदालतों के चक्कर लगाता रहूंगा।

गौरतलब है कि पुणे पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न राज्यों में कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओं के घरों पर छापे मारे और माओवादी संबंधों के शक में उनमें से कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

यह छापे पिछले साल 31 दिसंबर को ‘एलगार परिषद’ कार्यक्रम के दौरान पुणे के निकट कोरेगांव-भीमा गांव में दलितों और ऊंची जाति के पेशवाओं के बीच हुए संघर्ष की जांच के तहत मारे गये।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital