वरुण गांधी को लेकर कांग्रेस जल्द दे सकती है खुशखबरी !
नई दिल्ली। 132 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी की बागडोर सँभालने के बाद राहुल गांधी के कंधो पर एक नहीं कई ज़िम्मेदारियाँ हैं। राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद अब पार्टी में बड़ी चर्चा युवाओं को आगे लाने की है।
पार्टी सूत्रों की माने तो राहुल गाँधी राज्यों में बड़े स्तर पर फेरबदल करने के पक्षधर हैं। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव के परिणामो के बाद नतीजों की समीक्षा के लिए जल्द ही कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाएँगे। जिसमे राज्यों में बड़े स्तर पर फेरबदल और 2018 में होने वाले विधानसभा चुनावो के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि यह बैठक कब होगी लेकिन इतना तय है कि जनवरी प्रथम सप्ताह तक राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ गहन मंत्रणा करने वाले हैं।
सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद वरुण गांधी को लेकर भी पार्टी में चर्चाएं जोरो पर हैं। सूत्रों ने कहा कि कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को वरुण गांधी ने फोन करके बधाई दी थी। सूत्रों ने कहा कि वरुण गांधी ने बहिन प्रियंका से भी देर शाम बात की थी। इसलिए अब इस बात को लेकर चर्चाएं हो रही हैं कि क्या वरुण गांधी कांग्रेस में आ रहे हैं ? यदि हाँ तो पार्टी में उनका कद क्या होगा ?
सूत्रों ने कहा कि यह ज़रूरी नहीं कि वरुण गांधी कल ही कांग्रेस में शामिल में शामिल होने की घोषणा कर दें लेकिन इतना ज़रूर है कि वरुण गांधी 2018 के अंत तक कांग्रेस में ज़िम्मेदारी संभाल लेंगे। सूत्रों ने कहा कि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वरुण गांधी को 2019 के लिए सिंगल हैण्ड उत्तर प्रदेश दिया जाएगा।
सूत्रों ने कहा कि चूँकि वरुण गांधी बीजेपी से आ रहे हैं इसलिए वे अपने सॉफ्ट हिंदुत्व से बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरेंगे। सूत्रों ने कहा कि यदि सच में ऐसा हुआ तो कांग्रेस को एक बड़ी ताकत मिलेगी।
सूत्रों ने कहा कि हालाँकि वरुण गांधी कांग्रेस में जाने की खबरो को पहले ख़ारिज करते रहे हैं लेकिन पार्टी के अंदर बात सिर्फ वरुण गांधी को लेकर ही नहीं बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आज़ाद को लेकर भी चल रही है। कीर्ति आज़ाद को बीजेपी ने निलंबित कर रखा है वहीँ शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा पर बीजेपी कभी भी कार्रवाही कर सकती है।
सूत्रों ने कहा कि वरुण गांधी, शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा के हाल के बयानों को देखा जाए तो वे कहीं न कहीं कांग्रेस को प्रभावित करने वाले सकारात्मक बयान हैं। सूत्रों ने कहा कि जैसी की चर्चा है पार्टी जल्द इन नेताओं को लेकर खुशखबरी दे सकती है।