लोकसभा चुनाव परिणाम: शुरूआती रुझानों के कांटे की टक्कर

लोकसभा चुनाव परिणाम: शुरूआती रुझानों के कांटे की टक्कर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावो के लिए मतगणना का काम शुरू हो चूका है। शुरूआती रुझानों में एनडीए और यूपीए में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। एनडीए 93 सीटों पर और यूपीए 45 सीटों पर तथा 11 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।

आजमगढ़ से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।

गांधीनगर लोकसभा सीट से अमित शाह आगे चल रहे हैं।

बेगूसराय से बीजेपी के गिरिराज सिंह आगे, कन्हैया कुमार पीछे चल रहे हैं।

फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर पीछे चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में 14 सीटों पर बीजेपी, 01सीट पर कांग्रेस तथा 01 सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं।

राजस्थान में शुरूआती रुझानों में बीजेपी 17 सीटों पर और कांग्रेस 08 सीटों पर आगे चल रही है।

भोपाल सीट पर दिग्विजय सिंह आगे

वोटों की गिनती का काम सुबह 08 बजे से शुरू हुआ और दोपहर तक रुझान आना शुरू हो जायेंगे। सभी राज्यों को गृह मंत्रालय ने मतगणना के दौरान हिंसा या गड़बड़ी की आशंका को लेकर अलर्ट किया है।

इतना ही नहीं विजय जुलुस निकालने पर भी पाबन्दी रहेगी। देशभर में मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं। सुबह 7 से 8 बजे तक कड़ी निगरानी में ईवीएम को स्ट्रांग रूम से निकालकर मतगणना स्थल पर लाया जाएगा।चुनाव अधिकारी दो चरणों में डाक से आए पोस्टल बैलट जांचेंगे। साढ़े आठ बजे ईवीएम की गिनती शुरू होगी। एक राउंड में 14 ईवीएम की गिनती हो सकती है।

रिटर्निंग अफसर पहले राउंड के नतीजों की घोषणा के साथ उसे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजेंगे। आखिरी राउंड में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र की विधानसभाओं में पांच पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम के साथ वीवीपैट का मिलान किया जाएगा।

TeamDigital