लोकसभा चुनावो का एलान, 7 चरणों में होंगे चुनाव, पढ़िए- कहाँ कब होगा मतदान

लोकसभा चुनावो का एलान, 7 चरणों में होंगे चुनाव, पढ़िए- कहाँ कब होगा मतदान

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम का एलान कर दिया है। देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए सात चरण में मतदान सम्पन्न होगा।

चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण का चुनाव मतदान 11 अप्रैल को, दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल को , तीसरा चरण का चुनाव 23 अप्रैल को , चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को, पांचवे चरण का चुनाव 6 मई को , छठवें चरण का चुनाव 12 मई और सातवें चरण का चुनाव 19 मई को होगा। वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी।

कब कहाँ होगा मतदान:

पहला चरण- पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान होगा। इनमे आंध्र प्रदेश की 25, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, बिहार की 4, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, महाराष्ट्र की 7, मणिपुर की1, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, अंडमान निकोबार की 1 और लक्षद्वीप 1 सीट पर मतदान होगा।

दूसरा चरण- दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीटें लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमे असम की 5, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 2, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, मणिपुर की 1, ओडिशा की 5, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की 1, उत्तर प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 3 और पुद्दुचेरी की 1 सीट पर मतदान होगा।

तीसरा चरण- तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमे असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7 सीटें, गुजरात की 26, गोवा की 2, जम्मू-कश्मीर की 1, कर्नाटक की 14, केरल की 20, महाराष्ट्र की 14, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 5, दादर नागर हवेली की 1 और दमन दीव की 1 लोकसभा सीट के लिए वोट डाले जायेंगे।

चौथा चरण- चौथे चरण में 29 अप्रैल को 9 राज्यों 71 सीटो पर चुनाव होगा। इनमे बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्यप्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 13 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान होगा।

पांचवां चरण- पांचवे चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमे बिहार की 5, जम्मू कश्मीर की 2, झारखंड की 4, मध्यप्रदेश की 7, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा।

छठवां चरण- छटे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमे बिहार की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, मध्यप्रदेश की 8, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8 और दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।

सातवां चरण- सातवें चरण में 19 मई को 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमे बिहार की 8, झारखंड की 3, मध्यप्रदेश की 8, पंजाब की 13, चंडीगढ़ की 1, पश्चिम बंगाल की 9, हिमाचल की 4 और उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।

10 लाख पोलिंग स्टेशन:

चुनाव आयोग ने बताया कि इस इस बार लगभग 10 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे। 2014 के चुनाव में इनकी संख्या 9 लाख थी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव की तारीखों में फसल की कटाई और परीक्षाओं का भी ध्यान रखा गया है ताकि किसी को दिक्कत न आए।

उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर आयकर विभाग से भी चर्चा की गई है। इस बार 84 मिलियन वोटर और बढ़े हैं और कुच 90 करोड़ लोग इस बार वोट डालने जा रहे हैं। 18-19 साल के डेढ़ करोड़ वोटर हैं। अरोड़ा ने कहा कि पोलिंग स्टेशन पर पानी, शौचालय और बिजली के इंतेजाम भी किए गए हैं। साथ ही इस चुनाव में भी NOTA का इस्तेमाल होगा और सभी बूथों पर ईवीएम के साथ वीवीपैट लगाए जाएंगे।

संवेदनशील कार्यक्रम की होगी वीडियोग्राफी:

चुनाव आयोग ने कहा कि सभी संवेदनशील कार्यक्रम की वीडियोग्राफी की जाएगी और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों को अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी देनी होगी।

उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों के लिए विशेष पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही चुनाव में ईवीएम की जीपीएट ट्रैकिंग भी की जाएगी। चुनाव आयुक्त ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में सीआरपीएफ की तैनाती भी की जाएगी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital