लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम: एनडीए ने बनाई बढ़त, पढ़िए- किस सीट पर कौन है आगे
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए लोकसभा की 542 सीटों पर मतगणना का काम जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
अब तक 542 सीटों से मिले रुझानों के मुताबिक एनडीए 328 सीटों पर और यूपीए 112 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीँ 102 सीटों पर अन्य दलों के उम्मीदवार आगे हैं। हालाँकि ये सिर्फ अभी रुझान हैं और इनमे बड़ी उलटफेर भी हो सकती है।
ताज़ा रुझानों के मुताबिक उत्तर प्रदेश की आज़मगढ़ सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। वहीँ वाराणसी सीट पर पीएम नरेंद्र मोदी, पीलीभीत सीट पर वरुण गांधी, गाज़ियाबाद सीट पर जनरल वीके सिंह, मैनपुरी सीट पर मुलायम सिंह यादव, कन्नौज सीट पर डिम्पल यादव, रामपुर सीट पर जया प्रदा आगे चल रही हैं।
वहीँ पंजाब की गुरुदास सीट पर फिल्म अभिनेता सनी देओल, बिहार की पटना साहिब सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा, बेगूसराय सीट पर कन्हैया कुमार, झारखंड की धनबाद सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कीर्ति आज़ाद आगे चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश में भोपाल लोकसभा सीट पर दिग्विजय सिंह पीछे चल रहे हैं। वहीँ छिंदवाड़ा में कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ, गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया और जवलपुर में विवेक तन्खा पीछे चल रहे हैं।
दिल्ली की सभी 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। उत्तर पूर्व दिल्ली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पीछे चल रही हैं।
जम्मू कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस उम्मीदवार फारूक अब्दुल्ला आगे चल रहे हैं। वहीँ उधमपुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार डा जितेंद्र सिंह बढ़त बनाये हुए हैं।
हालाँकि ये अभी सिर्फ रुझान हैं और इनमे लगातार उलटफेर हो रही है। सही तस्वीर दोपहर तक सामने आ पायेगी। उसके बाद ही पता चल पायेगा कि देश की राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा।
