लाइव: मिशन मध्य प्रदेश पर भोपाल पहुंचे राहुल, रोड शो शुरू, सडको पर भारी भीड़
भोपाल ब्यूरो। मध्य प्रदेश में इस वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनावो के लिए बिगुल फूँकने आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भोपाल पहुंचे। राहुल भोपाल में आज 13 किलोमीटर लम्बा रोड शो भी करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार भोपाल पहुंचे हैं। वे लालघाटी से रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल भेल के दशहरा मैदान पर पहुंचेंगे। उनका रोड शो शुरू हो चूका है। यहाँ सडको पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थको की भारी भीड़ जमा है।
राहुल गांधी का रोड शो कलेक्टर रोड, रॉयल मार्केट ब्रिज, पीर गेट, वीआईपी रोड सर्कल, पॉलिटेक्निक चौराहा, रोशनपुरा सर्कल, अपेक्स बैंक सर्कल, बोर्ड ऑफिस सर्कल और कस्तूरबा नगर सर्कल के रास्ते भेल दशहरा मैदान होते हुए गुजरेगा।
इससे पहले आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि ‘आज भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक रोड-शो में शामिल होने जा रहा हूँ| यह रोड-शो 1:30 बजे लाल-घाटी सर्कल से निकलेगी। शाम 4 बजे BHEL दशहरा ग्राउंड में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लूँगा। भोपाल-वासियों से मिलने के लिए उत्सुक हूँ। ‘
