लाइव: गुजरात में बीजेपी की बनेगी सरकार, पिछले चुनाव के मुकाबले कांग्रेस को सीटों का फायदा
नई दिल्ली। गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती का काम जारी है। सभी 182 सीटों के ताजा रुझानों में कांटे की टक्कर दिख रही है। रुझानों से लगता है कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।
अब तक मिले 182 सीटों के रुझानो के अनुसार बीजेपी 104, कांग्रेस 76 तथा अन्य पर 2 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। सब तक मिले रुझान में कांग्रेस को पिछले चुनावी की तुलना में 12 सीटों का फायदा होता दिख रहा है। 2012 में कांग्रेस को 61 सीटें मिली थीं।
अहम बात यह है कि इस बार कांग्रेस का देहात के अलावा शहरी इलाको में भी कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है। वहीँ रुझानों से पता चलता है कि पाटीदार फेक्टर से बीजेपी को कोई बड़ा नुक्सान नहीं हुआ है।
हालाँकि अभी भी परिणामो में उलटफेर चल रहा है, कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी की सीटें बढ़ रही हैं। कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने एनडीटीवी से कहा कि चुनाव परिणामो के बाद ईवीएम पर बड़ी बहस होगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर भी बहस होगी क्यों कि चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को आचार संहिता का उल्लंघन कह कर नोटिस दिया और बाद में वापस ले लिया।
कौन आगे, कौन पीछे:
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी चुनाव जीत गए हैं।
बडग़ांम विधानसभा से जिग्नेश मेवाणी आगे चल रहे हैं।
मांडवी में कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल पीछे चल रहे हैं।
राघनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर आगे चल रहे हैं।
मेहसाणा में उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल आगे चल रहे हैं।
पोरबंदर में कांग्रेस नेता अर्जुन मोडवाडिया चुनाव हार गए हैं।
अमरेली में कांग्रेस के परेश धनानी आगे चल रहे हैं।
डभोई में कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धार्थ पटेल पीछे चल रहे हैं।
झगाडिया से भारतीय ट्राइबल पार्टी के छोटू वसावा आगे चल रहे हैं।
महुवा में कांग्रेस उम्मीदवार तुषार चौधरी आगे चल रहे हैं।
