राहुल गांधी ने नहीं कहा ‘कांग्रेस मुस्लिमो की पार्टी’

राहुल गांधी ने नहीं कहा ‘कांग्रेस मुस्लिमो की पार्टी’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर जो कहा वह पूरा का पूरा सही नहीं हैं। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज आज़मगढ़ में एक सभा को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि “कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष श्रीमान नामदार ने कहा है कि कांग्रेस मुस्लिमो की पार्टी है”।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह ने भी कहा था कि देश के प्राकृतिक संसाधनों पर सबसे पहले अधिकार मुसलमानो का है, उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के नामदार से पूछना चाहता हूँ कि क्या कांग्रेस सिर्फ मुस्लिम पुरुषो की पार्टी है या उसमे मुस्लिम महिलाएं भी हैं।

दरअसल, बुधवार को राहुल ने कई मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मुलाकात की थी। कांग्रेस ने इसका मक़सद विचारों का आदान-प्रदान बताया था लेकिन एक उर्दू अखबार ने एक बुद्धिजीवी के हवाले से लिखा कि राहुल ने उन्हें आश्वस्त किया कि कांग्रेस ‘मुस्लिम पार्टी’ है।

हालाँकि कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने उर्दू दैनिक की खबर को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस भारत के सभी धर्मों, जातियों और वर्गों की पार्टी है।

क्या कहा था राहुल ने :

दरअसल मुस्लिम बुद्धजीवियों के साथ हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह कहा ही नहीं था कि कांग्रेस मुस्लिमो की पार्टी है। सूत्रों की माने तो राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस गरीब और कमज़ोर तबको की पार्टी है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी देश के सभी कमज़ोर तबको (वीकर सेक्शन) के साथ खड़ी है इसमें देश के मुसलमान भी शामिल हैं।

कैसे पैदा हुआ विवाद :

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुस्लिम बुद्धजीवीयों के साथ हुई बैठक की खबर को देश के प्रमुख अखबारों प्रमुखता से प्रकाशित किया था लेकिन दैनिक जागरण समूह के अख़बार “इंकिलाब” ने एक भ्रामक शीर्षक से खबर छापकर नया विवाद पैदा कर दिया। इस अख़बार ने बैठक में शामिल हुए मुस्लिम बुद्धजीवियों का हवाला देते हुए लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने बैठक में कहा कि कांग्रेस मुस्लिमो की पार्टी है।

TeamDigital