राहुल गांधी का बड़ा एलान: सत्ता में आते ही शुरू करेंगे 22 लाख पदों पर भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नौकरियों को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी कांग्रेस पार्टी सरकार में आती है तो 31 मार्च 2020 तक 22 लाख रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की जाएगी।
राहुल गांधी ने रविवार को एक ट्वीट कर कहा, “आज 22 लाख सरकारी पद रिक्त पड़े हैं। 31 मार्च 2020 तक इन पदों को भर दिया जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के लिए केंद्र से प्रत्येक राज्य सरकार को धन का हस्तांतरण इन पदों से जुड़ा होगा।”
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस के सत्ता में आने पर न्यूनम आय सुनिश्चित करने वाली योजना न्याय लागू करने का एलान कर चुके हैं। इस योजना से गरीब परिवारों के लिए प्रतिमाह 12 हज़ार रुपये की आय सुनिशिचित की जायेगी।
इतना ही नहीं राहुल गांधी कांग्रेस के सत्ता में आने पर महिला आरक्षण बिल पास किये जाने और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का भी एलान कर चुके हैं। उन्होंने नोट बंदी की जांच और जीएसटी को सरल बनाये जाने का एलान भी किया है।