राज्य सभा से इस्तीफे के बाद ये है मायावती का मिशन 2019 प्लान
नई दिल्ली। राज्यसभा के इस्तीफे के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती मिशन 2019 में जुट गयी हैं। इसके लिए वह संगठन को मजबूत करने और ज़मीनी कार्यकर्ताओं से सीधे फीडबैक लेना चाहती हैं। रविवार को दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ एक मीटिंग के बाद माया ने अपनी योजनाओं के बारे में बताया।
मायावती ने संकेत दिया कि बसपा की बेस वोट को बनाए रखने के लिए वो भविष्य में आक्रामक राजनीति करेंगी। उन्होंने कहा, 18 सितम्बर को वह यूपी में अभियान शुरू करेंगी। इसके तहत मेरठ में एक बड़ी रेली करेंगी। माया ने जानकारी दी कि वो हर महीने की 18 तारीख को एक रैली करेंगी।
मायावती ने कहा कि वो यूपी में भाजपा की फांसीवादी राजनीति को कामयाब नहीं होने देंगी। उन्होंने कहा, वो लोगों के बीच जाएंगी और भाजपा की नीतियों का पर्दाफाश करेंगी।
मायावती ने बताया कि 18 की तारीख उनके लिए महत्वपूर्ण है। राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया। इसलिए महीने की हर 18 तारीख को पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने बताया, सितंबर से वो अपने इस अभियान की शुरुआत करेंगी।