राजस्थान में 13 केबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

राजस्थान में 13 केबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

जयपुर ब्यूरो। राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल तैयार हो गया है। आज हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 13 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियों को राजभवन में राज्यपाल कल्याण सिंह ने शपथ दिलाई। इनमें 22 विधायक कांग्रेस के हैं, जबकि राष्ट्रीय लोकदल के एक विधायक को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ चर्चा के बाद 23 मंत्री तय किए।राजस्थान में 17 दिसंबर को अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री और सचिन पायलट ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

गहलोत मंत्रिमंडल में शांति धारीवाल (कोटा उत्तर), बीडी कल्ला (बीकानेर), परसादी लाल मीणा (लालसोट), सुजानगढ़ से मास्टर भंवरलाल मेघवाल, झोटवाड़ा से लालचंद कटारिया, केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा, अंता से प्रमोद जैन भाया, विश्वेंद्र सिंह (डीग-कुम्हेर), बायतू से हरीश चौधरी, रमेश मीणा (सपोटरा), चित्तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह (सिविल लाइंस) और पोकरण विधायक सालेह मोहम्मद को जगह दी गई है।

इसके अलावा सिकराय से ममता भूपेश, लक्ष्मणगढ़ (सीकर) विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, बांसवाड़ा से अर्जुन बामनिया, कोलायत से भंवर सिंह भाटी, सांचौर से सुखराम विश्नोई, हिंडौली से अशोक चांदना, अलवर ग्रामीण से टीकाराम जूली, वैर से भजनलाल जाटव, कोटपूतली से राजेन्द्र यादव और गठबंधन दल आरएलडी के भरतपुर से विधायक सुभाष गर्ग राज्यमंत्री या स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री होंगे।

गहलोत मंत्रिमंडल में नए चेहरों को भी जगह दी गयी है। इनमे लाल चंद, रघु शर्मा, विश्वेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश मीणा, प्रताप सिंह, उदयलाल आंजना, सालेह मोहम्मद, गोविंद डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन बामनिया, भंवर सिंह, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जूली, भजनलाल, राजेन्द्र यादव, सुभाष गर्ग शामिल हैं। ये सभी पहली बार मंत्री बने हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital