राजस्थान में उपचुनावों में बीजेपी की बड़ी हार, कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता

राजस्थान में उपचुनावों में बीजेपी की बड़ी हार, कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता

जयपुर। गुजरात और हिमाचल में सत्ता फतह करने वाली भारतीय जनता पार्टी को राजस्थान के निकाय उपचुनावों में बड़ा धक्का लगा है वहीँ कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है।

राजस्थान में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस दृष्टि ने निकाय चुनावो में कांग्रेस की सफलता को अहम माना जा रहा है। वहीँ निकाय उपचुनावों के नतीजे वसुंधरा सरकार के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है। राजस्थान जल्द ही दो संसदीय और एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव भी होने है।

जिला परिषद बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, जालौर और करौली में एक-एक वार्ड के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। इन चारों ही सीटों पर कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों के अंतर से हराया है।

राजस्थान के विभिन्न जिलों में 14 नगर पालिका वार्ड सदस्यों के लिए हुए उपचुनाव में भी भाजपा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। इन सीटों के रिजल्ट के हिसाब से भाजपा को सात और कांग्रेस को छह वार्डों में जीत हासिल हुई है। एक वार्ड में निर्दलीय ने जीत दर्ज कराई हैं

पंचायत समिति के 27 मेंबर्स के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस काफी मजबूत नजर आ रही है। कुल 27 जगह हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने 16 पर जीत हासिल की है। भाजपा को मात्र 10 स्थानों पर ही संतोष करना पड़ा एक सीट पर निर्दलीय ने बाजी मारी है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital