रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हुई हैक, साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल
नई दिल्ली। देश में कैशलेस चलन को लेकर साइबर सुरक्षा पर सवाल उठे थे लेकिन सरकार की तरफ से निरंतर दावा किया गया देश में साइबर सुरक्षा अभेद है। लेकिन अब देश के सबसे संवेदनशील मंत्रालय गृह मंत्रालय की ही वेबसाइट हैक होने का मामला सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को शाम करीब चार बजे हैकर्स ने रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक कर ली। जिसके बाद वेबसाइट खोलने पर होम पेज पर चाइनीज भाषा के अक्षर लिखे हुए दिख रहे थे।
इससे पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की वेबसाइट को पाकिस्तानी हैकर्स हैक कर चुके है। वेबसाइट हैक होने की घटना के बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि कुछ ही समय के भीतर वेबसाइट दुरुस्त कर ली गई। भविष्य में दोबारा ऐसी घटना न हो, इसके लिए वेबसाइट में सुरक्षात्मक उपाए किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट इसलिए संवेदनशील मानी जाती है क्यों कि रक्षा विभाग से जुडी कई जानकारियों वाले डॉक्युमेंट यहाँ मौजूद रहते हैं। ऐसे में रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक होना अपने आपने में साइबर सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान हैं।
