यूपी: फतेहपुर में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, उमड़ी भीड़

यूपी: फतेहपुर में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, उमड़ी भीड़

लखनऊ ब्यूरो। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रोड शो किया। इस रोड शो में उमड़ी भीड़ से सत्तारूढ़ बीजेपी की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों की वजह से देश के किसान और युवा दोनों मुश्किलें झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार में आएगी तो किसानो के लिए अलग से बजट पेश होगा।

फतेहपुर की महिलाओं से संवाद करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं काशी विश्वनाथ मंदिर गयी तो मुझे पता बताया गया कि वहां बड़ा कॉरिडोर बनाया जा रहा है। वहां लोगों के घर गिराये गये और प्राचीन मंदिर गिराए गए हैं। उन्हें मुआवजा नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 5 वर्ष के दौरान वाराणसी के किसी एक गांव में भी नहीं गए। मैं जहां जाती हूं, मुझे असलियत पता चलती है। इस सरकार से हर कोई परेशान है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आम जनता के लिए कुछ नहीं किया। काला धन वापस नहीं आया। लोगों को रोजगार नहीं मिली। काम नहीं करते हैं और चुनाव के वक्त राष्ट्रवाद का मुद्दा उठाते हैं।

प्रियंका गांधी ने अपील की कि इस बार सोच समझ कर वोट डालें। उन्होंने कहा कि पहले पंद्रह लाख का वादा किया गया था, विदेशो से काला धन वापस लाने का वादा किया गया था और दो करोड़ नौकरियां प्रतिवर्ष देने का वादा किया गया था लेकिन कोई एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। आपसे झूठे वादे करके आपका वोट हासिल कर लिया गया लेकिन काम कुछ नहीं हुआ।

TeamDigital