यूपी निकाय चुनाव: कांग्रेस ने पहले चरण के लिए जारी किये उम्मीदवारों के नाम

यूपी निकाय चुनाव: कांग्रेस ने पहले चरण के लिए जारी किये उम्मीदवारों के नाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने जा रहे निकाय चुनावो के लिए कांग्रेस ने पहले चरण के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इसमें मेयर के लिए आगरा से विनोद बंसल, कानपुर से वंदना मिश्र, अयोध्या से शैलेन्द्र मणि पांडेय और मेरठ से ममता सूद को उम्मीदवार बनाया है।

गौरतलब है कि यूपी में के शहरी इलाके में होने वाले निकाय चुनाव पहले जून में होने थे। लेकिन मतदाता सूची और परिसीमन तय ना होने की वजह से चुनावों को टाल दिया गया।

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव 14 नगर निगम, 202 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में होने हैं। यूपी में कुल 654 नगर निकायों के 11993 वार्डों के लिए चुनाव होने हैं।

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव तीन चरण में होगा। पहले चरण का मतदान 22 नवंबर, दूसरा 26 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 29 नवंबर को होगा। प्रदेश में निकाय चुनाव का पहला चरण 22 नवम्बर को होगा। इसमें 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद में चुनाव सम्‍पन्न होंगे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital