यूपी और झारखण्ड में भाजपा के लिए बुरी खबर, बिलारी सीट पर हाजी इरफ़ान के बेटे फहीम जीते

83943564-bjp-flag

नई दिल्ली । देश में पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनावों के साथ ही उत्‍तर प्रदेश और झारखंड से उपचुनावों के नतीजे भी आ रहे हैं। विधानसभा चुनावों के साथ ही भाजपा के लिए उत्‍तर प्रदेश से निराशाजन‍क खबर है। यूपी के मुरादाबाद जिले की बिलारी सीट से उसे हार झेलनी पड़ी है।

वोटों की गिनती के दौरान भाजपा यहां पर आखिरी समय तक आगे चल रही थी लेकिन अंत में सपा विजयी रही। दिलचस्‍प बात है कि इस सीट से पिछले 20 साल में कोई गैर मुस्लिम नहीं जीता है। इस बार तो यहां से बसपा ने अपना उम्‍मीदवार भी नहीं उतारा था। गाजीपुर जिले की जंगीपुर सीट पर भी सपा ने बाजी मारी। यहां पर भाजपा दूसरे और बसपा तीसरे स्‍थान पर रही। ये दोनों ही सीटें सपा के पास थी।

बिलारी सीट से लंबे समय से मुस्लिम उम्‍मीदवार जीतता रहा है। यहां से पहली बार गैर मुस्लिम विजयी होता नजर आ रहा है। यह सीट हाजी इरफान के निधन के बाद खाली हुई थी। वहीं जंगीपुर सीट मंत्री रहे कैलाश यादव के निधन के बाद खाली हुई थी।

इधर, झारखंड से भाजपा के लिए बुरी खबर है। यहां हुए दो सीटों के उपचुनाव में उसे हार झेलनी पड़ी है। झारखंड की गोड्डा और पनकी सीट भाजपा के हाथ से निकल गई। 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में पनकी सीट कांग्रेस के और गोड्डा सीट भाजपा के पास थी। हालांकि गुजरात की तलाला सीट भाजपा ने जीत ली है। यह सीट पहले कांग्रेस के पास थी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital