यूँ हुआ बीजेपी की तिरंगा यात्रा में राष्ट्र ध्वज का अपमान
नई दिल्ली । बीजेपी दवारा देशभर में तिरंगा यात्रा निकाले जाने के दौरान कई जगह से राष्ट्र ध्वज के अपमान की ख़बरें भी आ रही हैं । अब मध्यप्रदेश के बुन्देल खंड से ऐसी ही एक खबर आयी हैं जहाँ तिरंगा यात्रा के दौरान एक बीजेपी नेता तिरंगा हाथ में लेकर खुले में पेशाब कर रहा है ।
इस खबर से न सिर्फ तिरंगे के अपमान की बात साबित होती हैं वहीँ यह भी साबित होता है कि पीएम् नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन का बीजेपी नेताओं पर कितना प्रभाव है । यदि प्रभाव होता तो यूँ खुले में सबके सामने यूँ पेशाब करने न खड़ा हो जाता । बीजेपी नेता की हाथ में तिरंगा लेकर पेशाब करने की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं ।
बीजेपी की पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया था कि वह एक हफ्ते तक तिरंगा महोत्सव मनाएं। यह उत्सव 15 अगस्त से लेकर 22 अगस्त तक मनाया जाएगा। इसमें पार्टी कार्यकर्ता और नेता अपने-अपने इलाकों में साइकिल और स्कूटर रैली निकालेंगे। सबसे आगे चलने वाली बाइक या साइकिल पर 8 फीट लंबा तिरंगा होगा। हालांकि, निर्देश यह भी था कि हेलमेट जरूर पहनना है, लेकिन उसका पालन नहीं हुआ। कई लोगों को पीएम और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का यह फरमान पंसद नहीं आया था।
अमित शाह ने सभी सांसदों से कहा था कि वे इस यात्रा की तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करेंगे ताकि इसमें उनकी भागीदारी साबित हो जाए। शाह ने केंद्रीय मंत्रियों को अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि इस बारे में पार्टी में यह मानना था कि तिरंगा कार्यक्रम 15 अगस्त से पहले शुरू किया जाना चाहिए था और स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के साथ इसका समापन किया जाना चाहिए था। अब ऐसा लग रहा है कि मानो कार्यक्रम उल्टा चलाया जा रहा हो।
