मेरठ में हिन्दू महासभा की हिन्दू कोर्ट, जज बोली ‘मैं ही गांधी को मार देती’, हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस
नई दिल्ली। मेरठ में हिन्दू महासभा ने हिन्दू कोर्ट गठित की है। हिन्दू कोर्ट का दावा है कि वह मुसलमानो की शरीयत अदालत की तर्ज पर हिन्दू परिवारों से जुड़े मामलो की सुनवाई करेगी और फैसले देगी।
आजतक की एक खबर के अनुसार हिन्दू महासभा की कोर्ट की पहली जज के रूप में अलीगढ की डा शकुन पांडे की न्युक्ति की गयी है। हिन्दू कोर्ट की पहली जज डा शकुन पांडे ने आजतक से फोन पर बातचीत में कहा कि यदि वह नाथूराम गोडसे से पहले पैदा हुई होती तो वह ही महात्मा गांधी को मार देती।
शकुन पांडे ने यह भी दोहराया कि यदि आज भी देश में कोई गांधी जैसा शख्स पैदा होगा तो निश्चित रूप से यहाँ नाथूराम गोडसे भी पैदा होंगे। शकुन पांडे ने यह भी कहा कि ‘हमे गर्व है कि हम नाथूराम गोडसे की पूजा करते हैं।’
वहीँ दूसरी तरफ मेरठ में कथित तौर पर शुरू की गयी हिन्दू अदालत को लेकर हाईकोर्ट ने यूपी सरकार तथा मेरठ के डीएम के अलावा मेरठ हिंदू कोर्ट की कथित जज पूजा शकुन पांडे को पक्षकार बनाने का निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 11 सितंबर को होनी है।
गौरतलब है कि हिन्दू महासभा पहले भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की पैरवी करती रही है। इतना ही नही हिन्दू महासभा सार्वजानिक रूप से नाथूराम गोडसे द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या के कृत्य की प्रशशा करती रही है ।
हिन्दू महासभा की अदालत की कथित जज द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर की गयी टिप्पणी पर अहिंसा समाज पार्टी ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अहिंसा समाज पार्टी के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष क्यू एम नवेद ने कहा कि हिन्दू महासभा की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर की गयी टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है।
क्यू एम नवेद ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा सत्य और अहिंसा का सन्देश दिया। उन्होने कहा कि राष्ट्रपिता के हत्यारे नाथूराम गोडसे का नाम लेकर हिन्दू महासभा हिंसा के लिए उकसा रही है। इस पर तुरंत कार्रवाही होनी चाहिए।
